विधायक डामर ने मंचासीन एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप से भी सड़क बनवाने का आग्रह किया। कहा, गांव में रोड बनेंगी तो शहर में विकास होगा। ग्रामीण शहर में आ …और पढ़ें

HighLights
- आरडीए संचालक मंडल के पदभार ग्रहण समारोह में भावुक हुए मथुरालाल डामर।
- मंच पर मौजूद मंत्री चैतन्य काश्यप व भाजपा जिलाध्यक्ष से किया मदद का आह्वान।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) के नए संचालक मंडल के शनिवार को हुए पदभार ग्रहण कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक मथुरालाल डामर भावुक हुए। क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने मंच से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा भोपाल में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से मांग की तो हर बार देखते हैं…कहकर बात टाल दिया जाता है।
फिर फाइलें कचरे में फेंक दी जाती है, दर्द होता है। मैं विधायक हूं, वे मंत्री हैं, ऊपर मुख्यमंत्री हैं, लेकिन सड़क की मांग की तो जवाब में कागजों का पुलिंदा थमा दिया गया कि यह गांव वहां से जुड़ा है, वह यहां से जुड़ा है।
विधायक डामर ने मंचासीन एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप से भी सड़क बनवाने का आग्रह किया। कहा, गांव में रोड बनेंगी तो शहर में विकास होगा। ग्रामीण शहर में आकर खरीदारी करते हैं।
जिलाध्यक्ष बोलते हैं कि सीएम उनके घनिष्ठ मित्र हैं तो सड़कें स्वीकृत करवाने में मदद करें। विधायक की साफगोई पर मंत्री काश्यप सहित अन्य नेता भी मुस्कराते रहे। यह घटनाक्रम चर्चा का प्रमुख विषय बन गया और ग्रामीण बुनियादी ढांचे की हकीकत को उजागर कर गया।
