मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की लाइफलाइन बड़ा तालाब अपने फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट के नजदीक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में बड़े तालाब के जलस्तर में 0.…और पढ़ें

HighLights
- फुल टैंक लेवल के करीब पहुंचा बड़ा तालाब
- इसको लेकर नगर निगम अलर्ट पर
- आज खुल सकते हैं भदभदा के गेट
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन बड़ा तालाब अपने फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट के नजदीक पहुंच गया है। शहर में रुक-रुक कर वर्षा का दौर चलने के बावजूद कैचमेंट में सक्रिय कोलांस और उलझावन नदियों से पानी की तेज आवक बनी हुई है। कोलांस नदी फिलहाल सामान्य जलस्तर से तीन फीट ऊपर बह रही है, जिससे तालाब का लेवल लगातार बढ़ रहा है।
बड़े तालाब के जलस्तर में 0.40 फीट की बढ़ोतरी
बीते 24 घंटे में बड़े तालाब के जलस्तर में 0.40 फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार शाम को जलस्तर 1665.80 फीट था, जो गुरुवार सुबह बढ़कर 1666.00 फीट और शाम तक 1666.20 फीट पर पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को जलस्तर 1666.40 फीट रिकॉर्ड किया गया।
