सूरज के प्रहार से बादल ढाल बने रहे। शाम तक बादलाें की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि मौसम की बदलती रंगत के बाद भी गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। …और पढ़ें

HighLights
- नौतपा का पहले दिन सूरज ने किया प्रहार
- दोपहर बाद बादल बनकर बरसी राहत
- न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नौतपा का पहला दिन जमकर तपा। सुबह से सूर्यदेव के तेवर उग्र रहेंंग। दोपहर होते-होते तपन बढ़ और लू की लपटें लोगों को झकझोरने लगेगी। गर्मी से लोग हलकान रहे। मौसम विभाग ने आगामी 28 मई तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।
बादलाें की आवाजाही जारी
दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज गया और हल्के बादल मंडराने लगे। सूरज के प्रहार से बादल ढाल बने रहे। शाम तक बादलाें की आवाजाही जारी रही। हालांकि मौसम की बदलती रंगत के बाद भी गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।
न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
लू का अलर्ट
अगले चार दिनों तक बादलों की अठखेलियों के बीच तपन बरकरार रहेगी। इस दौरान गर्म हवा भी चलेंगी। मौसम विभाग ने जबलपुर सहित सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
बादलों ने मानसून का संदेश
एक तरफ जहां गर्मी चरम पर है वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी आगे बढ़ रहा है। सोमवार को छाए बादल भी ये संदेश दे रहे कि इस बार मानसून जल्द ही दस्तक देगा। मौसम विभाग के विभाग के अनुसार 29 मई से चार जून के दौरान तापमान घटने के साथ ही बारिश की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान-मौसम शुष्क रहेगा, लू चलेगी
सूर्योदय- 5: 25
सूर्यास्त- 6: 49
तापमान
अधिकतम – 43.9
न्यूनतम -30.1
आर्दता-34
– 19
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम – न्यूनतम
26 मई – 43.0 – 30.0
27 मई – 43.0 – 30.0
कटनी
26 मई – 45.0 – 31.0
27 मई – 45.0 – 31.0
मंडला
26 मई – 44.0 – 27.0
27 मई – 44.0 – 27.0
यह भी पढ़ें- आप भी सुगंधित चावल खा रहे हैं तो सावधान, जबलपुर में बिक रहा केमिकलयुक्त, जांच में राजफाश
