अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण हर साल बारिश के मौसम में ग्रामीणों और यात्रियों को इसी तरह की फजीहत झेलनी प…और पढ़ें

HighLights
- रक्षाबंधन पर आने-जाने वाले यात्री रहे परेशान
- लंबा फेरा लगाकर राजमार्ग से करना पड़ा सफर
- सालों से उठ रही पुलों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग
नईदुनिया न्यूज, तेंदूखेड़ा। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते नदियाँ-नाले उफान पर आ गए हैं। तेंदूखेड़ा-बरमान मुख्य मार्ग पर स्थित बारांझ नदी (इमझिरा) और पाणाझिर नदी (डोभी) के पुलों पर बीती रात से अत्यधिक पानी आ जाने के कारण दोनों पुल पूरी तरह जलमग्न हो गए।
व्यस्ततम सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप
पुलों के ऊपर पानी आ जाने से इस व्यस्ततम सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों और निजी व यात्री वाहनों से सफर कर रहे लोगों को रास्ता बंद होने के कारण भारी परेशानी हुई।
राजमार्ग के रास्ते लंबा फेरा लगाकर जाना पड़ा
तेंदूखेड़ा से बरमान और अन्य गंतव्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को घूमकर राजमार्ग के रास्ते लंबा फेरा लगाकर जाना पड़ा। वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क कट जाने से लोगों को बाढ़ का पानी उतरने तक घंटों इंतजार करना पड़ा।
दोनों पुलों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पुलों की ऊंचाई कम होने के कारण सामान्य से थोड़ी अधिक बारिश होते ही पुल जलमग्न हो जाते हैं। क्षेत्रवासी काफी लंबे समय से शासन-प्रशासन से इन दोनों पुलों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
