डिंडौरी में 10 घंटे की भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। पांच इंच से अधिक वर्षा, नदियां उफान पर, पुल डूबे, कई मार्ग बंद और घरों में पानी घुसा।

HighLights
- डिंडौरी में लगातार 10 घंटे की भारी बारिश से हालात बिगड़े।
- जिला मुख्यालय में पांच इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई।
- नर्मदा, खरमेर और चकरार नदियां उफान पर पहुंचीं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले में बीते 10 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला मुख्यालय में ही 5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
नर्मदा, खरमेर और चकरार नदी उफान पर हैं। पहली बार जिले में इस स्तर की बारिश देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी और बारिश होने की संभावना है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।
शहर का संपर्क टूटा, दोनों पुल डूबे
- भारी बारिश के कारण नर्मदा नदी पर बना जिला मुख्यालय का पुल और जबलपुर मार्ग में स्थित जोगी टिकरिया पुल सुबह 5:30 बजे से पानी में डूब गए हैं। पुल डूबते ही प्रशासन ने दोनों ओर बैरिकेड लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया है।
नदी किनारे बसे घरों में घुसा पानी, राहत कार्य जारी
नर्मदा नदी किनारे बने मंदिर और घाट पूरी तरह डूब गए हैं। नदी किनारे स्थित घरों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। प्रशासन ने सुबह से ही नदी किनारे बसे घरों को खाली कराना शुरू कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित निचले इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया है। कई घरों में पानी घुसने से लोगों का सामान भीग गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिगड़े हालात
- जिले के बजाग, करंजिया सहित अमरकंटक क्षेत्र में भी जोरदार बारिश हो रही है। लगातार बारिश से वहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। खरमेर और चकरार नदी के उफान से आसपास के गांवों में भी जलभराव की स्थिति बन गई है।
यह भी पढ़ें- MP Weather 09 August: मानसून ट्रफ के प्रभाव से बदला मौसम, भोपाल से रीवा तक कई जिलों में होगी झमाझम बारिश
