ट्रेन के प्रवेश करते ही प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में यात्री खड़े थे। यात्रियों ने बताया कि युवक नशे में था। वह पहले से ट्रैक में उतर गया था। जैसे ही …और पढ़ें

HighLights
- अमरकंटक एक्सप्रेस के मुख्य स्टेशन पर आने के दौरान घटना, मचा हड़कंप।
- ट्रेन के प्रवेश करते ही इस प्लेटफार्म पर वहां बड़ी संख्या में यात्री खड़े हुए थे।
- यात्रियों ने बताया कि युवक नशे में था। वह पहले से ट्रैक में उतर गया था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अमरकंटक एक्सप्रेस के मुख्य स्टेशन पर पहुंचने के दौरान अचानक एक युवक ट्रेक के बीच में खड़ा हो गया। लोको पायलेट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आने से बच गया। घटना बुधवार को रात लगभग 10 बजे हुई।
भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस मुख्य स्टेशन में प्रवेश कर रही थी। ट्रेन प्लेटफार्म छह पर आगे बढ़ रही थी, तभी एक युवक अचानक ट्रैक के बीच में खड़ा हो गया। यह देखते ही ट्रेन के लोको पायलेट ने ब्रेक लगाया। मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवान तुरंत ट्रैक पर उतरे और उसे बाहर निकाला। जिससे अनहोनी टली गई।
ट्रेन आते ही बीच ट्रैक पर आया युवक, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाया, जबलपुर स्टेशन पर मचा हड़कंप pic.twitter.com/FoIna5Cz2T
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 8, 2026
ट्रेन के प्रवेश करते ही प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में यात्री खड़े थे। यात्रियों ने बताया कि युवक नशे में था। वह पहले से ट्रैक में उतर गया था। जैसे ही अमरकंटक एक्सप्रेस हार्न देते हुए पहुंची वह ट्रैक के बीच खड़ा हो गया।
स्टापेज होने के कारण ट्रेन की गति काफी धीमी थी। जिस कारण वह ट्रेन रुक जाने से वह दुर्घटना से बच गया। युवक को आरपीएफ ने तुरंत पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम आधारताल निवासी मुकेश मेश्राम बताया है। उसके पास एक बैग भी है। आरपीएफ पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह पटरी तक कैसे पहुंचा। मामले की जांच जारी है।
