नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अयोध्या जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन अब दिसंबर 2026 तक दौड़ेगीं रेलवे के इस निर्णय से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
24-24 अतिरिक्त फेरे चलाने की स्वीकृति
गाड़ी संख्या 01705-06 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 24-24 अतिरिक्त फेरे चलाने की स्वीकृति दी गई है। ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना के अनुसार ही संचालित होगी।
21 जुलाई से 29 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को
ट्रेन संख्या 01705 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल, जो पहले 14 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाली थी, अब 21 जुलाई से 29 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
30 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी
ट्रेन संख्या 01706 अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल, जो 15 जुलाई तक अधिसूचित थी, अब 22 जुलाई से 30 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।
यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए लिया निर्णय
दरअसल सावन, त्योहारी सीजन और वर्ष के अंतिम महीनों में अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का विस्तार, भोपाल समेत मध्य भारत के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानिए नया शेड्यूल
