नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। परिवहन विभाग के अनुसार अब सामान्य बसों में पहले पांच किलोमीटर तक का न्यूनतम किराया सात रुपये के स्थान पर 10 रुपये होगा।
उपनगरीय मार्गों पर सफर महंगा हो जाएगा
पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर अब प्रति किलोमीटर 1.25 रुपये की जगह दो रुपये की दर से किराया लिया जाएगा। नई दरें लागू होने से जबलपुर से पनागर, भेड़ाघाट, मझौली, कुंडम, बरगी, मनेरी और अन्य उपनगरीय मार्गों पर सफर महंगा हो जाएगा।
गणना का आधार
पहले पांच किमी तक न्यूनतम सात रुपये तथा उसके बाद 1.25 प्रति किमी। अब पहले पांंच किमी तक न्यूनतम 10 तथा उसके बाद दो रुपये प्रति किमी।
प्रमुख मार्गों पर संभावित नया किराया
मार्ग दूरी (किमी) पुराना अनुमानित किराया नया अनुमानित किराया
रेलवे स्टेशन – देवरी (पनागर) 23 30 46
पाटन बायपास – भेड़ाघाट 26 34 52
तिलवारा घाट – देवरी 28 36 56
पिपरिया – भेड़ाघाट 36 46 72
रेलवे स्टेशन – शाहपुरा 36 46 72
रांझी – डोंगरिया इंडस्ट्रियल एरिया 38 49 76
देवरी – भेड़ाघाट 39 50 78
रेलवे स्टेशन – कटंगी बस स्टैंड 40 51 80
आईएसबीटी – बरेला 23 30 46
आईएसबीटी – मनेरी 44 56 88
रेलवे स्टेशन – मझौली 48 61 96
रेलवे स्टेशन – सिहोरा 46 58 92
आईएसबीटी – कुंडम 53 67 106
शहरी और उपनगरीय मार्गों पर असर
गजट में जबलपुर के 18 शहरी एवं उपनगरीय मार्गों को अधिसूचित किया गया है। इनमें रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, रांझी, पाटन, भेड़ाघाट, बरगी, कुंडम, सिहोरा, मझौली, बरेला, मनेरी और देवरी (पनागर) जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा ने बताया कि यदि कोई यात्री 5.5 किलोमीटर की दूरी तय करता है तो उसे पहले पांच किलोमीटर के लिए न्यूनतम 10 रुपये और शेष आधा किलोमीटर के लिए दो रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यानी ऐसे यात्री का कुल किराया 12 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि नए गजट नोटिफिकेशन के अनुसार सभी संचालकों को संशोधित किराया लागू करना होगा।
