Jabalpur में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए अब सफाई कर्मचारी सुबह छह बजे से आधी रात तक तीन शिफ्टों में काम करेंगे। प्रशासन ने जागरूकता अभियान भी शुर …और पढ़ें

HighLights
- जबलपुर में सफाई कर्मचारी तीन शिफ्टों में काम करेंगे।
- सुबह छह बजे से आधी रात तक ड्यूटी रहेगी।
- नगर निगम ने स्वच्छता अभियान को और तेज किया।
जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए नगर निगम ने अब नई रणनीति के साथ सफाई अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए अब सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह छह बजे से लेकर आधी रात तक तय की गई है।
नगर निगम का दावा है कि शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार सफाई बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही नागरिकों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
तीन शिफ्टों में करेंगे सफाई
- नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में अब 20 हजार सफाई कर्मचारी तीन अलग-अलग शिफ्टों में काम करेंगे। सुबह से रात तक सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी ताकि शहर के प्रमुख बाजार, सड़कें और सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे बने रहें।
- नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव और कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा तैयार की है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर के हर वार्ड में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
संसाधनों की नहीं होगी कमी
- महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। नगर निगम के पास पर्याप्त कर्मचारी, मशीनें और वाहन उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधनों की भी व्यवस्था की जाएगी।
नागरिकों की भागीदारी पर जोर
अधिकारियों ने कहा कि सिर्फ नगर निगम के प्रयासों से शहर स्वच्छ नहीं बन सकता, इसके लिए नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। लोगों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें।
जागरूकता अभियान भी चलेगा
नगर निगम द्वारा स्कूलों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को स्वच्छता के महत्व और कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए प्रशासन और नागरिक मिलकर काम करेंगे।
