सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निरीक्षक शशांक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार …और पढ़ें

HighLights
- बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से पहुंचे
- बदमाशों में छह-सात नकाबपोश शामिल
- कर्मचारी को कट्टा अड़ाकर लूटपाट
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरेला-निवास मुख्य मार्ग स्थित अतुलित फिलिंग स्टेशन (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर 93 हजार 875 रुपए लूट लिए। बिना नंबर प्लेट की डार्क ब्लू महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन से पहुंचे 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे और धारदार हथियारों के बल पर कर्मचारियों को धमकाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
कांच का दरवाजा तोड़ा, कर्मचारी ने कूदकर बचाई जान
पेट्रोल पंप विजय नगर निवासी अखिलेश कुमार यादव का है। घटना के समय कर्मचारी लखन सोयाम और अभिषेक पटेल नाइट ड्यूटी पर थे। रात करीब 2:37 बजे स्कॉर्पियो-एन पंप पर आकर रुकी। गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी और पीछे की नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी।
बदमाशों ने लखन सोयाम को कट्टा अड़ाया
गाड़ी से 6-7 नकाबपोश बदमाश कट्टे और धारदार हथियार लेकर उतरे। उन्हें देखते ही अभिषेक बाउंड्री वॉल कूदकर भाग निकला। इसके बाद बदमाशों ने लखन सोयाम को कट्टा अड़ाकर उसकी जेब से 9,400 रुपए निकाल लिए। फिर ऑफिस के कांच के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर रखी दराज से 49,170 और 35,305 रुपए के दो कैश पैकेट लूट लिए।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटनास्थल बीजाडांडी थाना क्षेत्र की मनेरी पुलिस चौकी (मेढ़ी गांव) के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निरीक्षक शशांक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।
