शहर को अतिक्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर हैं वह भी आंख मूंदे हुए हैं। …और पढ़ें

HighLights
- क्रिकेट की गेंद से उपजे विवाद ने उग्र रूप लिया
- दुकानदार को समझाने आए जित्तु साहू को चाकू मारा
- अतिक्रमणकारी करके सिस्टम को ठेंगा दिखा रहे
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के सुहागी क्षेत्र में क्रिकेट की गेंद से उपजे विवाद ने उग्र रूप लिया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि चाय मंत्रालय के दुकानदार ने 9 वर्षीय बालक ओम विश्वकर्मा को कांच की गिलास फेंककर मार दी।
दुकानदार को समझाने आए जित्तु साहू को भी चाकू मारा
अतिक्रमणकारी दुकानदार को समझाने आए जित्तु साहू को भी चाकू मारा, अतिक्रमण हटाने के जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

अवैध अतिक्रमणकारी करके सिस्टम को ठेंगा दिखा रहे
नगर निगम के सुहागी संभागीय कार्यकाल अंतर्गत आने वाले जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय और हनुमान मंदिर के बाजू से चाय मंत्रालय के नाम से असामाजिक तत्व अवैध अतिक्रमणकारी करके सिस्टम को ठेंगा दिखा रहे है।
यातायात थाने के सामने ही मालवीय चौक पर तन गई गुमटी
यही कारण हैं कि शहर के मुख्य मार्ग, चौराहे और लेफ्ट टर्न पर अतिक्रमण हो रहे हैं और यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। इसका अंदाजा शहर के ह्दय स्थल मालवीय चौक को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है।
