जबलपुर के खमरिया कालीबाड़ी मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित …और पढ़ें

HighLights
- कालीबाड़ी मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ा था।
- पुलिस ने दो महिलाओं पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला।
- मंदिर समिति ने खमरिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। खमरिया कालीबाड़ी मंदिर के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक बातें और इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में दो महिलाओं के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करते हुए धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराएं लगाई गई हैं।
गत कुछ समय से सोनपुर निवासी मनीषा बर्मन खमरिया क्यू टाइप स्थित कालीबाड़ी में जबरन विवाद की स्थिति निर्मित कर रही थी। उसने कालीबाड़ी मंदिर को लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए थे। उसके आरोपाें के आधार पर रांझी निवासी प्रीति धनधारिया ने एक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर साझा की थी। इस पोस्ट में मंदिर के संबंध में आपत्तिजनक तथ्य लेख किए गए थे। इससे कालीबाड़ी मंदिर से जुडे़ अनुयायियों में आक्रोश था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले में कालीबाड़ी मंदिर समिति के सचिव अर्नबदास गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्यों ने खमरिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों महिलाओं की टिप्पणियों और पोस्ट से मंदिर की छवि धूमिल हुई है एवं धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
