रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों के हित में हमने निर्णय किया किअब एक साल के लिए आप जब से लोन लोगे तब से …और पढ़ें

HighLights
- बलिदान दिवस पर कार्यक्रम में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव
- जबलपुर के ठाकुर ताल 500 करोड़ की लगत से बनेगा
- साल भर लोन चुका सकेंगे किसान, 31 मार्च का झंझट समाप्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती को नमन करते हुए कहा कि जबलपुर में उनके नाम से चिड़िया घर, रेस्क्यु सेंटर बनाने का बड़ा निर्णय किया था।
एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे
जबलपुर के ठाकुर ताल में 500 करोड़ की लगत से निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मांग पर कहा कि एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।

नरई नाला समाधि स्थल पर कार्यक्रम आयोजित
डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती एयरपोर्ट होगा। मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि की आसंदी रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर बरगी स्थित वीरांगना के नरई नाला समाधि स्थल परआयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

अब साल भर लोन चुका सकेंगे किसान, 31 मार्च झंझट समाप्त कर दिया
रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों के हित में हमने निर्णय किया किअब एक साल के लिए आप जब से लोन लोगे तब से अगली तारीख तक लोन भर सकोगे।

किसानों को समृद्धि का नया मौका आएगा
मान लीजिए 30 जून को लोन लिया हैं तो अगले साल 30 जून तक भरने का आ जाए। अब 31 मार्च का झंझट खतम हो जाएगा । किसानों को समृद्धि का नया मौका आएगा। सरकार 880 करोड़ अपने पास से देकर किसानों का भला करेगी।
