डिजिजिटल डेस्क, नईदुनिया जबलपुर। ऐसी ही एक घटना मंगलवार को बड़ी खेरमाई मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब सांडों की लड़ाई के दौरान दूध वाले 15 से 20 फीट ऊंचाई तक उठा उठाकर पटका और मार डाला।
… लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी
राहगीरों ने तत्काल दूध वाले को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हनुमानताल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लड़ते हुए सालों की चपेट में आ गए
रवि के भतीजे आमिर यादव ने बताया कि उसके मौसा दूध बेचकर वापस घर लौटते समय हनुमान ताल में रुक गए थे वहां जयसवाल स्वीट्स में चाय आदि पीकर जान ही वाले थे कि लड़ते हुए सालों की चपेट में आ गए।
तीन बार उठा उठाकर पटक दिया
खेरमाई मंदिर गेट नंबर 1 के सामने एक सांड ने एक व्यक्ति को तीन बार उठा उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि मंदिर के गेट नंबर एक के सामने टेमरभीटा निवासी रवि यादव को सांड ने उठाकर पटक दिया। ताीन बार उठाकर पटकने से उसकी हालत गंभीर हो गई।
सांड ने कलेजा बाहर निकाल लिया था
बड़ा फुहारा चरहाई के पास तो हृदयविदारक घटना हुई थी, जिसमें भढ़भूजा परिवार का एक युवक सांड के चंगुल में आ गया था। सांड ने उसका कलेजा बाहर निकाल लिया था।
आवारा कुत्तों को पकड़ने मैदान में उतरी टीम
जबलपुर की सड़कों पर रात को लोगको लोगों को दौड़ाने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने नगर निगम की टीम ने पकड़कर उनका बधियाकरण करने का कार्य तेज कर दिया है।
निगमायुक्त के निर्देश पर कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई
निगमायुक्त के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम और मां बगुलामुखी सेवा समिति के डाग कैचर्स ने शुभम नगर, बाबा टोला, शहीद अशफमा, ओमकर, कूरपा पोस्ट, गोहलपुर, पत्रकार कोलानी रानीताल, कस्तूरबा गांधी वार्ड, सागड़ा, त्रिपुरी अवनी विहार, महाराणा प्रताप वार्ड, कृष्ण विहार कालोनी, साकेत नगर, मेडिकल रोड पर कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की।
12 से ज्यादा कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा
12 से ज्यादा कुत्तों को सुरक्षित रूप से कठौंदा स्थित श्वान बधियाकरण केंद्र ले जाया गया है। यहां विशेषज्ञों की निगरानी में इनका बधियाकरण किया जाएगा साथ ही रेबीज से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे।
उपायुक्त संभव अयाची ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके काटने की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने अभियान को तेज कर दिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार कुत्तों के बधियाकरण और एंटी रेबीज टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को हाई कोर्ट से राहत, हटाने के आदेश पर रोक
