दोनों बहनें काम से घर लौटी तो मां दिखाई नहीं दी। दोनों बहने फिर से नए मकान में मिट्टी भरने चली गईं। इसी दौरान मां को रक्तरंजिश हालत में मृत पड़ा देखा। …और पढ़ें

HighLights
- मामला गंभीर होते देख पुलिस ने लोगों को शांत कराया
- धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी है
- सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा के सुरलाखापा में युवक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते कुएं में कूद गए। वहीं बालाघाट के बैहर तहसील मुख्यालय के वार्ड नंबर आठ मोदी नगर में महिला का उसी के नए मकान में रक्तरंजिश शव मिलने से सनसनी फैल गई।
दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था
सुरलाखापा में युवक की पहचान विकास उइके (21) निवासी सुरली के रूप में हुई है। वहीं युवती की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार देर शाम दोनों ने सुरलाखापा स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी।
गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया
घटना की सूचना मिलने पर हर्रई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। पहले युवती का शव कुएं से बाहर निकाला गया, जबकि युवक की तलाश देर रात तक जारी रही। करीब रात 11:40 बजे युवक का शव भी कुएं से बाहर निकाल लिया गया।
दोनों परिवारों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल
घटना के बाद दोनों परिवारों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल देखने को मिला। मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही। दोनों के परिजनों में विवाद हुआ मामला गंभीर होता इससे पहले पुलिस ने बीच-बचाव कर लोगों को शांत कराया। हर्रई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला के नए मकान में अज्ञात व्यक्ति ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
वहीं बैहर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद कर मामले को गंभीरता से लेते हुए बालाघाट से एफएसएल टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सविता धुर्वे 35 वर्ष वार्ड नंबर आठ मोदी नगर की निवासी है। जिसके पति की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है।
अपना खुद का कच्चा मकान निर्माण करवा रही थी
महिला अपने चार बच्चों के साथ घर में रहती थी और रोजगार करके जीवन यापन किया जा रहा था। साथ ही इन दिनों अपना खुद का कच्चा मकान निर्माण करवा रही थी। जिसमें उसकी दो पुत्रियां काम में गई थी और दो छोटे भाई घर पर ही थे।
थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि एक महिला के नए मकान में खून से सना शव मिला है। जिसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे यह मामला हत्या से जुड़ा है। इस मामले में बालाघाट से एफएसएल टीम बुलाकर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- घर में सब हैं पर साथ कोई नहीं, मोबाइल ने छीनी ‘बोली’, इंटरनेट की स्पीड तेज, संवाद की गति धीमी
