आरोपी को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बीती रात गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।

HighLights
- पुलिस छाने से संगीन मामले का आरोपी फरार
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में था बंद
- पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर/बक्सवाहा। जिस थाने की चारदीवारी के भीतर अपराधियों को सुरक्षित हिरासत में रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, उसी थाने से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बक्सवाहा थाने में पुलिस कस्टडी में बंद आरोपी भरत लोधी शनिवार सुबह करीब 6 बजे भाग निकला।
हैरानी की बात यह भी सामने आ रही है कि घटना सुबह होने के बावजूद पुलिस ने शाम तक मामले की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। इससे आरोपी के फरार होने के साथ-साथ मामले को कथित तौर पर दबाए रखने को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
