लगातार बारिश से चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर चार फीट बढ़ गया। रामघाट की आठ सीढ़ियां जलमग्न हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सतर्कता और सुरक्षा निर…और पढ़ें

HighLights
- लगातार बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर चार फीट बढ़ा।
- रामघाट की आठ सीढ़ियां पूरी तरह पानी में डूबीं।
- प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, चित्रकूट। लगातार हो रही बारिश का असर अब धर्मनगरी चित्रकूट में भी साफ दिखाई देने लगा है। आस्था की प्रतीक मां मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक करीब चार फीट बढ़ गया, जिससे प्रसिद्ध रामघाट की आठ सीढ़ियां पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। नदी के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
जलस्तर में तेजी से हुई बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन रामघाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी घाट पर तैनात हैं तथा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गहरे पानी के पास न जाने की लगातार समझाइश दी जा रही है। घाट पर निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
