रविवार को ‘रेल मदद’ के माध्यम से आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12192 के एम-वन कोच की सीट नंबर 66 पर यात्री का मोबाइल छूट गया है। सूचना मिलते ही…और पढ़ें

HighLights
- ट्रेन में छूटा 40 हजार रुपए का मोबाइल
- आरपीएफ ने ऑपरेशन चलाकर किया बरामद
- CRPF की ईमानदारी और तत्परता की सराहना
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ट्रेन में छूटे करीब 40 हजार रुपए कीमत के मोबाइल को आरपीएफ ने ऑपरेशन ‘अमानत’ के तहत बरामद कर यात्री को सुरक्षित लौटा दिया। मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की।
रविवार को ‘रेल मदद’ के माध्यम से आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12192 के एम-वन कोच की सीट नंबर 66 पर यात्री का मोबाइल छूट गया है। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक कृष्ण देव यादव ने ट्रेन को अटैंड कर सीट के आसपास तलाश की। इस दौरान मोबाइल बरामद कर उसे सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पर जमा कराया गया।
यात्री को दिया मोबाइल
मोबाइल छूटने की सूचना के बाद प्रेमनगर झांसी निवासी 19 वर्षीय प्रशांत आरपीएफ पोस्ट पहुंचा और मोबाइल पर अपना दावा प्रस्तुत किया। आवश्यक जांच-पड़ताल और सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक हिरेंद्र कुमार मीणा ने सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल प्रशांत को सुरक्षित सौंप दिया।
