चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित सम्मान समारोह में 10 खेल प्रतिभाओं को कैप्टन रूपसिंह सम्मान से नवाजा गया।

HighLights
- विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में गरिमामयी आयोजन
- राष्ट्रीय हस्तियों, प्रशिक्षकों और 55 उभरते खिलाड़ियों को मिला मेजर ध्यानचंद अवार्ड
- हॉकी दिग्गजों और प्रतिभाओं को प्रदान किया गया प्रतिष्ठित कैप्टन रूपसिंह सम्मान
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। प्रदेश की प्रतिनिधि खेल संस्था उड़ान के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस (ṁखेल दिवस) के उपलक्ष्य में चैंबर ऑफ कॉमर्स में रविवार को आयोजित 21वां राष्ट्रीय मेजर ध्यानचंद अवार्ड समारोह एवं कै.रूपसिंह सम्मान समारोह ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न् हुआ।
गरिमामयी समारोह में 4 राष्ट्रीय सम्मान, 4 प्राईड ऑफ मध्य प्रदेश, 1 प्रशासक, 10 प्रशिक्षक, 3 सम्बर्द्धक, 55 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही दस खेल शख्सियतों को कैप्टन रूपसिंह सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सम्मान समारोह की अध्यक्षता मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन की ने की, जबकि अंडर 18 भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन चेतन कुशवाह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हसरत कुरेशी, जिला खेल अधिकारी अरविंद राणा, कै.रूपसिंह की पुत्रवधू विद्या देवी एवं भाजपा नेता महेश उमरैया बतौर विशिष्ट अतिथि मंच पर उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत उड़ान के अध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिंह रईखेड़ा ने किया। मंच संचालन सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी ने किया।
इनका किया गया सम्मान
- राष्ट्रीय सम्मान: सूरज वर्मा नोएडा, सुनील मौर्य दिल्ली, शिवकुमार दिल्ली, अलका रोहिरा ग्वालियर।
- खेल प्रशासक: विवेक पिशाल हॉकी
- प्रशिक्षक: दिव्यांशी बघेल (हॉकी), बृजेन्द्र यादव झांसी (क्रिकेट), आदित्य सिंह, दतिया (वाटर स्पोर्ट्स), धीरेन्द्र चौधरी, संजना रोहरा, अदिति जाजोरिया, अनिल कुशवाह, सभी ग्वालियर (योगा), किशन दादोरिया (बाक्सिंग), शुभम सिंह (स्वीमिंग) एवं संग्राम सिंह दांगी।
- सम्बर्धक: आनंद दांगी दतिया, प्रीति शुक्ल दतिया, प्रताप सिंह ग्वालियर।
- श्रेष्ठ खिलाड़ी: धृति अग्रवाल, बनारस,अवनि गर्ग, अलीगढ़, अन्वी सिंह , बरेली, श्रेया साधनी, मणिपुर अनुष्का शिवहरे , ग्वालियर (सभी ताइक्वांडो)। मान्या यादव भांडेर,सहाना सचदेव (क्रिकेट), वेदांत रूसिया ,आकृत परमार ,सत्यम दांगी, दतिया (थांगता) शास्वत राय, बिहार (ट्रॉयथलॉन), विजय पाल, ग्वालियर (खो-खो) प्रताप भानु पचौरी , एथलेटिक्स, दतिया, मोहतिज अली दतिया (शतरंज) कृष्णा राठौर, नंदीश शर्मा , डिंपल कंवर, सचिन चहल ग्वालियर (स्वीमिंग), गरिमा काकवानी, दतिया, समायरा चावला, गर्व साही, ग्वालियर (बास्केटबॉल)। नंदिनी विश्वकर्मा, ग्वालियर (तैराकी), ओम तिवारी, यशस्विनी सिंह, ग्वालियर (बास्केटबॉल), गौरवी शुक्ल, शुभान खान, आदर्श पचौरी, अक्षत गुर्जर, भव्या राजपूत, बरखा नामदेव, ग्वालियर (योगा), युवराज सिंह यादव, ग्वालियर (वुशू), बलजीत सिंह सेंगर, भांडेर, अभिषेक कुमार (बालीबाल) श्रीनिधि शुक्ल,(शूटिंग), सुहानी भातेर(टेनिस) अभिषेक तोमर, ग्वालियर भानुप्रताप गौर, काजल शाक्य, सीता भदौरिया,रिंकी यादव, भिंड (हैंडबाल) अरिलन राय, वेदांशी गुप्ता (योगासन), ग्वालियर धारियां साहू ( टियाथले), अनिरूद्ध सिंह चौहान, लक्ष्य पांडे (बैडमिंटन) मिस्टी बाजपेयी ,पवन सिंह जादौन,कृष्ण तोमर ,अंशिका तिवारी (बाक्सिंग) ,साक्षी कुशवाह ( फ्लोरवाल हाकी) भानुप्रताप , भिंड (नैटवाल)फराज हुसेन (कुश्ती)बरखा नामदेव (योगा)महक परिहार, होशंगाबाद,स्नेहा दांवड़े बड़वानी, हुदा खान (हॉकी)।
प्राईड ऑफ मध्यप्रदेश
- ब्रिजेंद्र यादव क्रिकेट झांसी, अदिति जाजोरिया योगा ग्वालियर, संजना रोहरा योगा ग्वालियर, दिव्यांशी बघेल हॉकी मुरैना, आदित्य सिंह वाटर स्पोर्ट्स दतिया, धीरेंद्र चौधरी योगा, अनिल कुशवाह योगा दोनों ग्वालियर, संग्राम सिंह यादव जूडो दतिया, बिशन दादौरिया बॉक्सिंग, शुभम सिंह स्वीमिंग ग्वालियर।
कै.रूपसिंह अवार्ड हॉकी खेल सम्मान
- लाईफ टाइम हॉकी पर्सन अवार्ड ओपी पांडे। श्रेष्ठ प्रशिक्षक अवार्ड फिरोज खान, मेहराजददीन करैशी। वर्तमान प्लेंईग अवार्ड जतिन वर्मा, सुहेल अली, राधिका शिवहरे शिवपुरी। नवोदित खिलाड़ी अवार्ड: रेहान खान, रूबी गुर्जर, अदिति सविता, लक्की कुशवाह।
