जिले के चौरानी गांव स्थित करीब 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के स्वर्णजड़ित तीनों शिखर पूरी तरह ध्वस्त हो…और पढ़ें

HighLights
- चौरानी गांव के 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
- मंदिर के स्वर्णजड़ित तीनों शिखर पूरी तरह ढहकर मलबे में तब्दील हुए
- वर्ष 2011 में ग्रामीणों ने जनसहयोग से की थी शिखरों की स्थापना
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। जिले के चौरानी गांव स्थित करीब 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के स्वर्णजड़ित तीनों शिखर पूरी तरह ध्वस्त हो गए। गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। शिखरों का मलबा मंदिर परिसर से दूर पास के खेत तक जा गिरा।
जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर स्थित चौरानी गांव में बुधवार रात तेज बारिश के दौरान यह घटना हुई। श्रीराम मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम और लक्ष्मीनारायण के मंदिरों के शिखरों पर बिजली गिरने से तीनों शिखर क्षतिग्रस्त होकर ढह गए।
