श्रावण मास में उज्जैन में होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए तीन जोड़ी अन…और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। श्रावण मास में उज्जैन में होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें निर्धारित अवधि में प्रतिदिन चलेंगी और आठ सितंबर तक यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराएंगी।
उज्जैन से भोपाल और संत हिरदाराम नगर के बीच ट्रेनों की समय-सारणी
- पहली ट्रेन (09305/09306 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल): 09305 उज्जैन से सुबह 9 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में 09306 दोपहर 2:20 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
- दूसरी ट्रेन (09307/09308 उज्जैन-भोपाल मेला स्पेशल): 09307 उज्जैन से रात 9 बजे चलकर अगले दिन रात 2:20 बजे भोपाल पहुंचेगी। 09308 भोपाल से रात 3:10 बजे रवाना होकर सुबह 8 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
- तीसरी ट्रेन (09313/09314 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल): 09313 उज्जैन से शाम 4 बजे रवाना होकर रात 12:10 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में 09314 रात 1 बजे चलकर सुबह 6 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ट्रेनों का ठहराव
तीनों ट्रेनों का तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। अतिरिक्त ट्रेनों से मेले के दौरान भीड़ कम करने और श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- MP के डिंडौरी में करोड़ों साल पहले था समुद्र? जंगलों से 6.5 करोड़ साल पुराना मूंगा जीवाश्म मिलने के बाद चर्चा शुरू
