नायता मुंडला में रहने वाले युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। उसने प्रेमिका से शादी से इनकार कर दिया था। …और पढ़ें

HighLights
- शादी से इनकार करने पर युवक का अपहरण
- युवती का भाई कार से जबरन ले जा रहा था
- पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नायता मुंडला में रहने वाले युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। उसने प्रेमिका से शादी से इनकार कर दिया था। युवती ने स्वजन को बताया और उसका भाई युवक को जबरदस्ती लेकर चला गया। पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर ले लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
क्या है मामला
बाणगंगा पुलिस के अनुसार अपहरण नायता मुंडला निवासी फिरौज पटेल का हुआ था। फिरौज का उज्जैन की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों में शादी की बात भी चल रही थी। इसी बात को लेकर फिरौज और युवती के स्वजन ने बैठक आयोजित की थी। लेकिन फिरौज समय पर नहीं पहुंचा और युवती का भाई भावेश शक कर बैठा।
