नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपराध शाखा ने शनिवार रात एक कैफे पर छापा मारा। इसमें स्नूकर की आड़ में जुआ खिलाया जा रहा था। लसूड़िया पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। रातभर कैफे चलता था। बाहर वाहनों की कतारें लगी रहती थीं। देवास, शाजापुर से भी जुआरी आते-जाते थे। संचालक मौके से फरार हो गया है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्राहक बनकर की रैकी
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार रात करीब तीन बजे महालक्ष्मी नगर में दबिश दी गई है। सूचना मिली थी कि एक कैफे की आड़ में जुए का अड्डा संचालित हो रहा है। पुलिसकर्मियों ने ग्राहक बनकर रैकी की और इशारा मिलते ही दबिश दे दी।
मौके से 32 आरोपित गिरफ्तार, 1.42 लाख रुपये बरामद
मौके से आरोपित आशिक खान, कृष्णा जादौन, राजेश केथवास, सुनील सिंह, हेमराज सिंह, लक्ष्मीनारायण, हर्षित द्विवेदी, नीरज ठाकुर, कुलदीप मिश्रा, आसिफ मोहम्मद, कृष्णकुमार शर्मा, लाखन राजपूत, सतीश सोनी, धर्मेंद्र, विजय कुशवाह, मोहिल येले, सुधीर कुमार दुबे, सुशील जायसवाल, सुशील कुमार वर्मा, साजिद इब्राहिम, जितेंद्र पटेल, महेश मंजूलाल, जितेंद्र गुप्ता, प्रकाश गायकवाड़, राज बरुआ, कमलजीत, जीतू खोपड़े, जितेश राठौर, ऋषि नायडू, आरिफ मुबारिक सहित 32 को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- MP में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘VB-GRAM G’ योजना, रोजगार गारंटी बढ़कर हुई 125 दिन, काम न मिलने पर मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
व्यापारियों और पुलिसकर्मियों के बेटे हैं आरोपित, संचालक फरार
पुलिस को मौके से 1 लाख 42 हजार रुपये मिले हैं। आरोपित व्यापारी, दुकानदार और पुलिसकर्मियों के बेटे हैं। संचालक पराग सिंह रघुवंशी है, जो मौके से फरार हो गया। इसके पूर्व भी क्राइम ब्रांच ने लसूड़िया क्षेत्र की पॉश कालोनी में दबिश देकर क्रिकेट का सट्टा पकड़ा था।
