हाई कोर्ट में विधायक गोविंद सिंह राजपूत के वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल नामांकन और चुनावी हलफनामे को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है।

HighLights
- एमएलए गोविंद सिंह राजपूत पर 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का आरोप
- हाई कोर्ट में 2023 के चुनावी हलफनामे को लेकर जनहित याचिका
- चुनाव आयोग में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का दावा, अगस्त में अगली सुनवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट में विधायक गोविंद सिंह राजपूत के वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल नामांकन और चुनावी हलफनामे को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि चुनावी हलफनामे में करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों का विवरण कथित रूप से छिपाया गया।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने मामले को चार अगस्त को सुनवाई के लिए नियत किया है। दरअसल, सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र निवासी राजकुमार सिंह ने जनहित याचिका में दावा किया है कि राजपूत, उनकी पत्नी सविता गोविन्द व ज्ञानवीर सेवा समिति के नाम दर्ज कथित अचल संपत्तियों का पूरा विवरण चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया।
