अब भोपाल के सभी प्रमुख डाकघरों पर गंगोत्री और ऋषिकेश से लाया गया सीलबंद शुद्ध गंगाजल केवल 30 रुपये में मिल सकेगा। यह सुविधा पहले से चली आ रही है, लेकि…और पढ़ें

HighLights
- सावन में शिव भक्तों को बड़ी राहत मिली है
- डाकघरों से 30 रुपये में खरीद सकेंगे शुद्ध गंगाजल
- सावन में शिव भक्तों को बड़ी राहत मिली है
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए डाक विभाग ने बड़ी सुविधा शुरू की है। अब भोपाल के सभी प्रमुख डाकघरों पर गंगोत्री और ऋषिकेश से लाया गया सीलबंद शुद्ध गंगाजल केवल 30 रुपये में मिल सकेगा।
श्रद्धालुओं को गंगाजल के लिए दूर जाने के लिए जरूरत नहीं
यह सुविधा पहले से चली आ रही है, लेकिन अब सावन से पहले श्रद्धालुओं को गंगाजल के लिए दूर जाने या महंगे दाम चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग के अनुसार गंगाजल की शुद्धता सुनिश्चित की गई है और सभी डाकघरों में पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। इस पहल के जरिए लोगों को आसानी, भरोसे और उचित कीमत पर पवित्र गंगाजल उपलब्ध हो सकेगा।
यह भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में सप्ताह में चार दिन मिलेगी कांवड़ियों को जल अर्पण की वीआईपी सुविधा
सभी 43 प्रधान डाकघरों में तैयारी शुरू
दिशा रघुवंशी, इंस्पेक्टर आफ पोस्ट्स ने बताया कि सावन को देखते हुए प्रदेश के सभी 43 प्रधान डाकघरों में गंगाजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड के गंगोत्री क्षेत्र से अधिकृत रूप से गंगाजल मंगाया जाता है। विशेष कैंप और डाकघरों के बाहर अलग काउंटर लगाकर श्रद्धालुओं को ये सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
