त्योहारी सीजन और रोज़मर्रा की चाय की मिठास पर अब महंगाई का ग्रहण लगता दिख रहा है। आम आदमी की रसोई के बजट पर एक बार फिर सीधा असर पड़ा है।

मांग और आपूर्ति में भारी अंतर
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
क्या कहते हैं कारोबारी?
थोक बाजार में शक्कर के दाम पिछले दिनों 48 से 49 रुपये थे। लेकिन अब ये भाव 58 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। ऐसे में खेरीज में तो 65 रुपये प्रति किलो ही बिकेगी। शक्कर की कीमत में तेजी एथेनाल में गन्ने का उपयोग होना है। पिछले साल गन्ने का उत्पादन भी कम ही हुआ था। इस वजह से भी शक्कर का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। राजेश बांदिल, शक्कर कारोबारी, दालबाजार
क्या कहते हैं पदाधिकारी?
शक्कर के दामों में बढ़ोतरी केवल ग्वालियर में नहीं, बल्कि देश भर में ही हुई है। लेकिन ग्वालियर में शक्कर उत्तरप्रदेश व महाराष्ट्र से आती है। पिछले कुछ दिनों से इन क्षेत्रों से आपूर्ति कम हो रही है। ऐसे में शहर के कारोबारियों पर स्टाक भी कम हो गया है। इससे एक दो रुपये का असर स्थानीय स्तर पर भी आ रहा है।
-दिलीप पंजवानी, अध्यक्ष, दाल बाजार एसोसिएशन यह भी पढ़ें- Tax Evasion in Indore: कच्ची शक्कर को पकी बताकर चोरी, कन्फेक्शनरी कंपनी पर 5 करोड़ की टैक्स डिमांड
