समर्थ ने दावा किया कि वह पिता बनना चाहता था लेकिन त्विषा ड्रग्स की वजह से बच्चा नहीं चाहती थी। उसने अपनी मर्जी से गर्भपात करवाया है। …और पढ़ें

HighLights
- समर्थ का दावा-बाईपोलर डिसआर्डर से पीड़ित थी त्विषा शर्मा।
- इस कारण कई बार उसका व्यवहार अचानक बदल जाता था।
- समर्थ और त्विषा की चैट भी पुलिस जांच में सामने आई है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपित समर्थ सिंह से तीन दिनों में करीब 10 घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान समर्थ ने त्विषा से रिश्तों को लेकर कई दावे किए। उसने पुलिस को बताया कि दोनों में अक्सर विवाद होता था लेकिन उसने त्विषा पर कभी हाथ नहीं उठाया।
समर्थ ने दावा किया कि वह पिता बनना चाहता था लेकिन त्विषा ड्रग्स की वजह से बच्चा नहीं चाहती थी। उसने अपनी मर्जी से गर्भपात करवाया है।
दोनों डाॅक्टर निधि नागर के पास गए थे, जहां दवाई लेने के बाद गर्भपात कराया। पुलिस अब इस संबंध में मेडिकल रिकार्ड और अन्य दस्तावेज जुटा रही है। साथ ही उसके बयानों का डिजिटल साक्ष्यों व अन्य तथ्यों से मिलान कर रही है।
समर्थ नहीं करता था त्विषा के मैसेज का रिप्लाई
- समर्थ ने यह भी दावा किया कि त्विषा बाईपोलर डिसआर्डर से पीड़ित थी।
- इस कारण कई बार उसका व्यवहार अचानक बदल जाता था।
- समर्थ और त्विषा की चैट भी पुलिस जांच में सामने आई है।
- इसमें कई बार त्विषा मैसेज करती थी, लेकिन समर्थ रिप्लाई नहीं करता था।
- पुलिस उनके मोबाइल फोन और चैट की पड़ताल कर रही है।
- त्विषा के स्वजन अब भोपाल से लौटने लगे।
- भाई हर्षित व भाभी राशि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते दिल्ली रवाना हुए थे।
- त्विषा के माता-पिता और भतीजा फिलहाल आर्मी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं।
- बता दें कि परिवार के करीब 15 सदस्य भोपाल में रुके हुए थे।
