प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां निरंतर जारी हैं, कहीं पर रुक-रुक कर वर्षा हो रही है तो कहीं पर जोरदार बादल बरस रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों मे…और पढ़ें

HighLights
- रीवा और बालाघाट जिले में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर शुरू होगा झमाझम का दौर
- खजुराहो में सबसे ज्यादा 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां निरंतर जारी हैं, कहीं पर रुक-रुक कर वर्षा हो रही है तो कहीं पर जोरदार बादल बरस रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। छतरपुर के खजुराहो में सबसे ज्यादा 32 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा सीधी में 6 मिलीमीटर, सतना व रतलाम में 5 मिलीमीटर, दमोह व नर्मदापुरम में 4 मिलीमीटर, सागर व पचमढ़ी में 3 मिलीमीटर, रीवा में 2 मिलीमीटर और भोपाल में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
प्रदेश के छिंदवाड़ा, धार, गुना, जबलपुर में बूंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने मंगलवार को रीवा और बालाघाट जिले में मूसलाधार वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पूर्वी मध्य प्रदेश में शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उत्तरी ओडिशा तक कम दबाव का क्षेत्र (डिप्रेशन) बना हुआ है। यह अगले 24 घंटों में बिहार पहुंचेगा और फिर छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से पूरे राज्य में झमाझम वर्षा का नया दौर शुरू होगा। फिलहाल चार चक्रवाती परिसंचरण और राजस्थान से बंगाल तक सक्रिय मानसून ट्रफ के असर से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है, जिससे दिन और रात का तापमान सामान्य बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- MP में 8,144 करोड़ से बनेंगे 11 नए इंडस्ट्रियल पार्क… उज्जैन, धार, देवास और जबलपुर समेत कई जिलों में होगा विकास
प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
| भोपाल | 26.8 | 23.0 |
| इंदौर | 27.4 | 22.5 |
| ग्वालियर | 33.5 | 26.7 |
| जबलपुर | 27.1 | 24.0 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में)
