उत्तर प्रदेश के मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान शिव, भगवान ब्रह्मा और इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में सोमवार को ह…और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। उत्तर प्रदेश के मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान शिव, भगवान ब्रह्मा और इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में सोमवार को हिंदू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। मित्र निवास रोड पर कावड़ यात्रा के स्वागत से पहले मौलाना के फोटो वाले पोस्टर लगाकर उन पर मुर्दाबाद लिखा गया। मार्ग से बिलपांक स्थित विरुपाक्ष महादेव मंदिर जा रही कांवड़ यात्रा भी निकली। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पोस्टरों के ऊपर से गुजरकर विरोध जताया।
प्रशासनिक सतर्कता, FIR दर्ज करने की मांग और कड़ा विरोध
प्रदर्शन के दौरान मौलाना के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, एसआई मुकेश सस्तिया सहित बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर नजर रखी। हिंदू समाज के प्रकाश सांवरिया ने कहा कि किसी भी धर्म के आराध्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी को हिंदू धर्मग्रंथों की जानकारी चाहिए तो वह धर्माचार्यों से प्राप्त करे।
