कुछ समय पहले पति के निधन के बाद अकेलेपन से जूझ रही महिला ने जीवनसाथी की तलाश में वैवाहिक वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाया था। इसी दौरान उसकी पहचान डा. संजय प …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल।आनलाइन शादी की तलाश एक विधवा शिक्षिका के लिए 34 लाख की ठगी का सबब बन गई। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ताजा शिकार शासकीय महिला शिक्षिका बनीं। आरोपी ने खुद को लंदन का डाक्टर बताकर न सिर्फ दिल जीता, बल्कि बैंक खाता भी खाली कर दिया।
धीरे-धीरे महिला का भरोसा जीत लिया
आरोपी ने खुद को लंदन, यूनाइटेड किंगडम निवासी डाक्टर बताया। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, फिर आरोपित ने धीरे-धीरे महिला का भरोसा जीत लिया। भरोसा जीतने के बाद आरोपित ने ठगी का खेल शुरू किया।
महिला से कई बार पैसों की मांग की
कभी लंदन से उपहार भेजने के नाम पर कस्टम शुल्क, कभी कानूनी प्रक्रिया तो कभी जरूरी मेडिकल खर्च का हवाला देकर उसने महिला से कई बार पैसों की मांग की।
महिला भावनाओं में बही, ताेक होश उड़ गए
महिला भावनाओं में बहकर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराती रही। जब महिला ने बैंक स्टेटमेंट चेक किया तो उसके होश उड़ गए। खाते से करीब 34 लाख रुपए निकल चुके थे।
प्रारंभिक जांच में ठगी की पुष्टि
ठगी का एहसास होते ही महिला ने तुरंत पुलिस और साइबर सेल से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में लगभग 34 लाख की ठगी की पुष्टि हुई है।
गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की
पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और आनलाइन लेन-देन के तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इंटरनेट मीडिया और वैवाहिक वेबसाइटों पर अनजान लोगों पर आंख बंद कर भरोसा न करें।
गिफ्ट, कस्टम या कानूनी फीस के नाम पर पैसे न भेजें
विदेश में रहने वाले व्यक्ति से दोस्ती के नाम पर कोई भी आर्थिक लेन-देन करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। किसी को गिफ्ट, कस्टम या कानूनी फीस के नाम पर पैसे न भेजें।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के मदन महल अंडर ब्रिज में पानी में फंसी कार, संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
