मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में मायके जा रही महिला से बाइक सवार बदमाश ने चेन स्नेचिंग का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। …और पढ़ें

HighLights
- मायके जा रही महिला से चेन लूटने का प्रयास।
- भतीजे के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हुआ।
- हड़बड़ी में आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भागा।
नईदुनिया न्यूज, अंबाह। अंबाह थाना क्षेत्र के ताल का पुरा गांव अपने मायके आ रही महिला के गले से चेन खींचने का बाइक सवार बदमाश ने प्रयास किया। महिला के साथ में उसका भतीजा था, उसके आने पर आरोपित भाग निकला और अपनी बाइक छोड़ गया। भतीजे ने आरोपित को पहचान लिया, जो उसके पास के गांव का ही था। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक ओझा थाना नयागांव भिंड निवासी सोनम पत्नी अजय प्रताप सिंह राजावत (27 साल) शनिवार की शाम को अपने भतीजे शिवा तोमर के साथ बाइक से अपने मायके ताल का पुरा जा रही थी। इसी बीच ताल का पुरा से पहले शिवा तोमर ने पेशाब करने के लिए बाइक को साइड में रोक दिया।
सोनम सड़क किनारे खड़ी थी और शिवा पेशाब करने आगे बढ़ गया। इसी बीच महिला को अकेला देख बाइक से आए आरोपी ने सोनम के गले पर झपट्टा मार दिया, जिससे उसका दुपट्टा खिंच गया। सोनम चिल्लाई तो शिवा दौड़कर आ गया।
आरोपी की तलाश शुरू
शिवा के आने पर आरोपी हड्बड़ी में अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। शिवा आरोपी को पहचान गया। आरोपी गिर्राज सिंह तोमर निवासी जालौनी है। पुलिस ने सोनम की फरियाद पर आरोपी गिर्राज पर मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।
