नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने युवक को डंडे से बेरहमी से पीटा। हमले में युवक के नाक, मुंह और सिर में गंभीर चोट आई है। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना शुक्रवार को राजा बड़खेरा की है। बरखेड़ा (राजा) निवासी अनिल कुमार चौबे उर्फ गुड्डा चौबे और गांव के ब्रजेश पटेल के बीच किसी बात पर विवाद हो गया।
आरोप है कि गुड्डा ने चिल्ला कर बोला कि मुझे हिजड़ा बोलता है तुझे जान से खत्म कर दूंगा। इतना बोलकर गुड्डा डंडा लेकर ब्रजेश को मारने दौड़ा।
तब तक डंडे से ब्रजेश पर प्रहार किया जब तक कि वह घायल को गिर नहीं गया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित गुड्डा चौबे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
गंभीर चोट लगने के कारण ब्रजेश को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपित गुड्डा उर्फ अनिल कुमार चौबे (48) को गिरफ्तार कर लिया है।
