तत्काल लैब को सील किया गया और उपस्थित कार्यरत स्टाफ को लैब से संबंधित समस्त दस्तावेज तीन दिन के अंदर सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए…और पढ़ें

HighLights
- नवीनीकरण के लिए भी किसी भी प्रकार की प्रक्रिया नहीं की गई थी
- राइट टाउन स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया
- सेंटर में लैब टेक्नीशियन तथा लेब हेड लकी सिंह उपस्थित मिले
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बिना पंजीयन संचालित पेथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर को बुधवार जिला स्तरीय जांच दल ने तत्काल सील कर दिया है। बताया जाता है कि राइट टाउन स्थित पेथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
सीएमएचओ कार्यालय का पंजीयन एक्सपायर
निरीक्षण में सीएमएचओ कार्यालय द्वारा प्रदान किए जाने वाला पंजीयन एक्सपायर डेट का प्राप्त हुआ। जो कि विगत मार्च माह में ही समाप्त हो गया था। उसके नवीनीकरण के लिए भी किसी भी प्रकार की प्रक्रिया नहीं की गई थी। साथ ही कार्यरत स्टाफ के शैक्षणिक योग्यता व प्रशिक्षण योग्यता से संबंधित सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हुए।
तीन दिन में दस्तावेज मांगे
सेंटर में लैब टेक्नीशियन तथा लेब हेड लकी सिंह उपस्थित मिला। वहां पैथोलॉजिस्ट डाॅॅ. अमिता त्रिवेदी के कार्यरत होने की जानकारी मिली उन्हें काॅल करके कार्रवाई में सहयोग देने के लिए कहा गया। परंतु वह जांच दल के समक्ष उपस्थित नहीं हुई।
तीन दिन के अंदर सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करें
लेब हेड लकी सिंह के अलावा लैब टेक्नीशियन आरती नेमा एवं सेल्स प्रबंधक अनिल गुप्ता मिले। इनकी उपस्थिति में जांच दल के द्वारा तत्काल लैब को सील किया गया और उपस्थित कार्यरत स्टाफ को लैब से संबंधित समस्त दस्तावेज तीन दिन के अंदर सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए।
जांच दल में शामिल
जांच करने पहुंची टीम में ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. रत्नेश नामदेव, डाॅ. तुषार गुप्ता, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील तथा सदस्य विकास श्रीवास्तव शामिल थे।
यह भी पढ़ें- World Organ Donation Day 2026 : जबलपुर में दो माह में तीन ग्रीन कारिडोर, तीन लोगों के अंगदान से छह को मिला नया जीवन
