नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने अपनी चाल बढ़ा दी है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों काे देखते हुए ये संभावना जताई जा रही है कि मानसून जल्द ही दस्तक देगा।
मानसून के प्रवेश के साथ ही झमाझम बारिश के आसार
फिलहाल एक से पांच जुलाई तक जबलपुर सहित आस-पास के जिलाें में हल्की बारिश होगी। मानसून के प्रवेश के साथ ही झमाझम बारिश के आसार है।
जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में खंड-खंड बारिश
आगामी हफ्ते में पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल मंगलवार काे भी जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में खंड-खंड बारशि हुई। कहीं तेज बाैछारें तो कहीं हल्की बारिश हुई।
आगामी दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना
दिन का तापमान 38 डिग्री से छह डिग्री कम होकर 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तीन डिग्री की गिरावट के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।
खमरिया, पिपरिया में झमाझम,शहर में हल्की बारिश
मंगलवार को खमरिया-पिपरिया क्षेत्र में दोपहर करीब ढाई बजे झमाझम बारिश हुई। करीब 10 मिनट तक बादल बरसते रहे। जबकि शहरी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। हालांकि सड़क पानी से तरबतर हो गई।
बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली
मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
मौसम का पूर्वानुमान- बौछारें पड़ने की संभावना
सूर्योदय- 5: 28
सूर्यास्त- 7:00
तापमान
अधिकतम – 32.0
न्यूनतम – 25.2
आर्दता-86
-71
मौसम का पूर्वानुमान- बौछारें पड़ने की संभावना
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम – न्यूनतम
30 जून- 36.0 – 26.0
01 जुलाई – 36.0 – 26.0
कटनी
30 जून- 37.0 – 27.0
01 जुलाई – 36.0 – 26.0
मंडला
30 जून- 36.0 – 24.0
01 जुलाई – 36.0 – 25.0
यह भी पढ़ें- जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकोशल एक्सप्रेस के एसी कोच में शराबियों का उत्पात, यात्री घबराए
