नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दक्षिण-पश्चिमी मानसून का काउंट डाउन शुरू हो गया है। परिस्थितियां यदि अनुकूल रहीं तो अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मानसून की पहली झमाझम बारिश हो सकती है। बादलाें की आवाजाही और हवा की नमी मानसून के जल्द आगमन का संदेश दे रही है।
आगामी तीन-चार दिनों के दौरान परिस्थितियां अनुकूल
मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
पूर्व-मध्य अरब सागर तक ऊंचाई के बीच विस्तृत
मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर स्थित चक्रवातीय परिसंचरण लगातार बना हुआ है। एक ट्रफ पूर्वी हिस्सों के ऊपर स्थित चक्रवातीय परिसंचरण से उत्तरी महाराष्ट्र होते हुए पूर्व-मध्य अरब सागर तक ऊंचाई के बीच विस्तृत है।
इन मौसम प्रणालियों से वर्षा की संभावना
इन मौसम प्रणालियों से जबलपुर सहित मंडला,डिंडौरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, रीवा, सिंगरौली, सीधी सहित आस-पास के जिलाें में तेज हवा, गरज-चमक के साथ अच्छी वर्षा की संभावना है।
उमस भरी गर्मी कर रही परेशान
फिलहाल बारिश न होने से उमस भरी गर्मी लाेगों को परेशान कर रही है। गुरुवार को दिन का तामपान 38.1 और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ा रहने से वातावरण में गर्माहट महसूस की गई। हालांकि शाम को नम हवा से कुछ राहत रही।
मौसम का पूर्वानुमान- बौछारें पड़ने की संभावना
सूर्योदय- 5: 27
सूर्यास्त- 7:00
तापमान
अधिकतम – 38.1
न्यूनतम – 26.1
आर्दता-66
-47
मौसम का पूर्वानुमान- बौछारें पड़ने की संभावना
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम – न्यूनतम
26 जून- 37.0 – 27.0
27 जून- 36.0 – 27.0
कटनी
26 जून- 38.0 – 29.0
27 जून- 39.0 – 30.0
मंडला
26 जून- 38.0 – 25.0
27 जून- 39.0 – 25.0
यह भी पढ़ें- आवेदकों को समय पर सेवाएं देने में की ‘मनमानी’, जबलपुर कलेक्टर ने लगाया आठ अधिकारी-कर्मचारियों पर अर्थदंड
