गर्मी के मौसम में बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। …और पढ़ें
_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गर्मी के मौसम में बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इससे बिहार, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में सुविधा होगी और भीड़ का दबाव कम होगा।
दोनों दिशाओं में लगेंगे 45-45 अतिरिक्त फेरे
रेल प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की मांग को देखते हुए दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु)-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में 45-45 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरती है, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
स्पेशल ट्रेन की नई समय सीमा और शेड्यूल
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 03251 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु) एक्सप्रेस स्पेशल पहले 31 मई 2026 तक चलने वाली थी, लेकिन अब इसे 1 जून से 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
इसी तरह ट्रेन संख्या 03252 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु)-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल को भी 3 जून से 18 जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
हेल्पलाइन नंबर 139 से लें जानकारी
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त फेरों से यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। यात्री ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए रेलवे स्टेशन, रेल मदद हेल्पलाइन 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इंदौर-खंडवा राजमार्ग की बड़ी बाधा दूर, 22 टावर और हाइटेंशन लाइन होगी शिफ्ट, कटेंगे 1000 पेड़
