पुरैना पंचायत के सिंगपुर मौहारी में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के हमले में कंछेदी यादव की दर्दनाक मौत हो गई।

HighLights
- सिंहपुर गांव में जंगली हाथी की दस्तक
- गांव में सुरक्षा के लिए कराई गई मुनादी
- गतिविधियों के लिए वन विभाग अलर्ट
नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। जंगलों से निकलकर आबादी की ओर बढ़ते वन्यजीव अब मैहर जिले के लिए एक नई चुनौती के साथ-साथ भविष्य की एक बड़ी वन्यजीव संभावना का भी संकेत दे रहे हैं। सोमवार को रामनगर क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीमों को मौके पर तैनात किया गया।
हाथी ने आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचते ही जमकर बवाल मचाया। पुरैना पंचायत के सिंगपुर मौहारी में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के हमले में कंछेदी यादव की दर्दनाक मौत हो गई और कई घर मलबे में तब्दील हो गए, जिनमें कई पालतू जानवर दब गए हैं।
सरपंच बीपेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, सूचना देने के तीन-चार घंटे बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। आज सुबह तक रेंजर के न पहुंचने से ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।
