जबलपुर के संजीवनी नगर में धमकी देकर किशोरी से घर के सोने के जेवर मंगवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

HighLights
- किशोरी को पिता की हत्या की धमकी देकर डराया गया था।
- मां के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी भी दी।
- डरकर किशोरी ने घर से सोने के जेवर निकालकर दिए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने धमकी देकर उसकी बहन की सहेली (किशोरी) से घर में रखे सोने के जेवर मंगवाकर उसे हड़प लिया। आरोपित जेवर हड़पने के लिए किशोरी को फोन करके धमकाया था।
उसके पिता की हत्या करने और मां के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। उसकी धमकियों से किशोरी से घबरा गई। भयभीत होकर चुपचाप घर में रखे सोने के जेवर निकालकर उसे दे दिए। मामला सामने आने पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
दादी के निधन पर गांव गया था परिवार
- मूलत: मझौली के ग्राम देवरी अमगवां निवासी मोहित तिवारी वर्तमान में गुलमोहर पार्क के पास रहकर नगर निगम में निजी काम करते है। नौ अगस्त को दादी के निधन के कारण वह परिवार सहित गांव गए थे। वापस लौटने पर मंगलवार को उनकी पत्नी श्रद्धा ने घर की आलमारी खोली तो उसमें रखे सोने के जेवर गायब मिले।
- इनमें एक हार, एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी टाप्स, एक जोड़ी झुमकी और दो अंगूठियां शामिल थीं। जेवर गायब देखकर श्रृद्धा हैरान रह गई। उन्होंने जब बेटी से सख्ती से जेवर के संबंध में पूछा तो वारदात का पता चला। उसने बताया कि लाल मैदान के पास निवासी अक्षत नामदेव उसकी सहेली का भाई है। उसने धमकाया था कि यदि घर में रखे सोने की सारे जेवर लाकर दिए तो वह पिता का मार देगा और मां के चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा।
पिता की हत्या और मां पर तेजाब फेंकने की दी धमकी
- आरोपित अक्षत की बहन किशोरी के साथ कोचिंग में पढ़ती है। 10 अगस्त को अक्षत ने मोबाइल पर फोन कर किशोरी को धमकाया था। उसने कहा था कि घर में जितना भी सोना है, उसे लाकर दे। ऐसा नहीं करने पर उसने मेहता पेट्रोल पंप के पास आने वाले उसके पिता को मारने की बात कही। धमकाया कि वह पेट्रोल पंप के पास कैफे में काम करता है। उसके पिता को देखता रहता है।
- आरोपित ने उसकी मां के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। डर के कारण किशोरी ने यह बात परिवार को नहीं बताई। घबराकर उसने 11 अगस्त की शाम करीब छह बजे उसने चौबे किराना के पास आलमारी में रखे सभी जेवर निकालकर अक्षत को दे दिए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- कैग रिपोर्ट कार्ड : भोपाल स्टेशन पर पेयजल से लेकर टायलेट तक में कमियां, देश के मॉडल स्टेशनों शुमार इंदौर
