NTA ने साफ किया है कि फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा निरस्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बायोमेट्रिक सिस्टम को और मजबूत करने पर भी काम चल…और पढ़ें

HighLights
- दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने रहा था
- सॉल्वर बनकर फर्जी परीक्षार्थी बैठाए थे
- बिहार में बायोमेट्रिक सिस्टम में लगाई सेंध
नईदुनिया डिजिटल डेस्क। NEET परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है। बिहार के पटना में बायोमेट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर नकली परीक्षार्थियों को बैठाने वाले सॉल्वर गैंग के 30 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग में सतना मेडिकल कॉलेज का एक छात्र हिमांशु कुमार भी शामिल है ((पथरा, सुपौल) सतना के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष का छात्र), जो दूसरे अभ्यर्थी की जगह सॉल्वर बनकर परीक्षा देने पहुंचा था।
बायोमेट्रिक सिस्टम से छेड़छाड़ कर सॉल्वर को बैठाया था
बिहार में NEET परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि एक संगठित गैंग ने बायोमेट्रिक सिस्टम से छेड़छाड़ कर असली अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर को बैठाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बायोमेट्रिक जांच में संदेह होने पर उसे पकड़ा गया
गिरफ्तार आरोपियों में सतना मेडिकल कॉलेज का एक छात्र भी शामिल है। आरोपी छात्र मोटी रकम लेकर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। बायोमेट्रिक जांच में संदेह होने पर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
असली अभ्यर्थी से लाखों रुपये लेकर उसकी जगह बैठाते हैं
गैंग के सदस्य फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेज तैयार कर बायोमेट्रिक सिस्टम को बायपास करते थे। असली अभ्यर्थी से लाखों रुपये लेकर उसकी जगह MBBS छात्रों या मेधावी युवाओं को सॉल्वर बनाकर परीक्षा में बैठाया जाता था।
बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक गैंग का नेटवर्क फैला
पुलिस और NTA मिलकर पूरे नेटवर्क की जांच कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई राज्यों से जुड़े तार सामने आ रहे हैं। बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक गैंग का नेटवर्क फैला है।
सिस्टम को और मजबूत करने पर भी काम चल रहा
NTA ने साफ किया है कि फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा निरस्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बायोमेट्रिक सिस्टम को और मजबूत करने पर भी काम चल रहा है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में पीएचडी कराने का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, रादुवि के पूर्व अतिथि शिक्षक पर FIR
