यह जानकारी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को लगी तो उन्होंने सोल ऑफ सोल अभियान शुरू किया, जिसके तहत करीब 200 बच्चों को जूते-मौजे वितरित किए गए हैं।

HighLights
- डिंडौरी कलेक्टर से आदिवासी बच्चों की अपील
- कलेक्टर ने चलाया सोल ऑफ सोल अभियान
- 200 बच्चों को वितरित किए गए जूते-मौजे
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल डिंडौरी जिले में छात्रावास में रहने वाले बच्चों को दौड़ना था, फुटबॉल खेलना था, लेकिन उनके पास जूते नहीं थे। वर्षा सीजन में कीचड़ भरे मैदानों पर बिना जूतों के खेलना जोखिमभरा है। इंफेक्शन और कीड़े-मकोड़ों का डर बना रहता है। इस कारण उनकी गतिविधियां सीमित हो गईं।
200 बच्चों को जूते-मौजे वितरित
यह जानकारी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को लगी तो उन्होंने सोल ऑफ सोल अभियान शुरू किया, जिसके तहत करीब 200 बच्चों को जूते-मौजे वितरित किए गए हैं।
दरअसल, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सात अगस्त को अमरपुर के छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंची थीं। वहां खेल गतिविधियां ठप होने पर कलेक्टर ने वजह पूछी तो बच्चों ने कहा उनके पास जूते नहीं हैं। तभी कलेक्टर ने जिले के सभी छात्रावासों में बच्चों को जूते उपलब्ध कराने की योजना बनाई।
