आरोपित पति समर्थ सिंह पर कोर्ट ने सुनवाई की और उनके जमानत के आवेदन को खारिज कर दिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसका पा …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स में पूर्व महिला जज की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध आत्महत्या का मामला प्रशासनिक और कानूनी पेचों में उलझता जा रहा है। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी मृतका के स्वजनों ने शव लेने से साफ इनकार कर दिया है, वह आरोपित सास गिरिबाला सिंह को मिली जमानत से नाराज हैं और मामले की जांच मध्य प्रदेश से बाहर की एजेंसी से कराने तथा दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर अड़े हैं। न्याय की गुहार लेकर स्वजनों ने मुख्यमंत्री निवास के सामने कड़ा प्रदर्शन भी किया।
शव की सुपुर्दगी के लिए पुलिस पहुंची कोर्ट, फरार पति पर इनाम घोषित
दूसरी ओर, एम्स प्रबंधन द्वारा शव को लंबे समय तक मर्चुरी में रखने में असमर्थता जताने के बाद, कटारा हिल्स पुलिस ने शव के अंतिम संस्कार और सुपुर्दगी के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत जिला अदालत से मार्गदर्शन मांगा है। इस बीच, मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं, जबकि फरार चल रहे आरोपित पति समर्थ सिंह पर कोर्ट ने सुनवाई की और उनके जमानत के आवेदन को खारिज कर दिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसका पासपोर्ट जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
