सड़क में अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में कार सड़क किनारे स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई, जिसमें बाद में आग लग गई। …और पढ़ें
_m.webp)
HighLights
- एनएच 44 में बंजारी गांव के पास हुआ हादसा
- आग लगने के बाद गाड़ी अंदर से लॉक हो गई
- स्थानीय लोगों ने मदद कर बाहर निकाला
नईदुनिया डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर से सिवनी जिले के घूरवाडा गृहग्राम लौट रहे लखनादौन कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा का कार वाहन 4 जून गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे 44 में धूमा थाना अंतर्गत बंजारी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
आज सुबह की घटना बताई जा रही है
कार में आग लगने के बाद गाड़ी अंदर से लॉक हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद कर बाहर निकाला। जबलपुर से घूरवाड़ा गांव लौटते समय धूमा थाना अंतर्गत एनएच 44 में बंजारी गांव के पास आज सुबह की घटना बताई जा रही है।
विधायक, गनमैन और ड्राइवर सुरक्षित
सड़क में अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में कार सड़क किनारे स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई, जिसमें बाद में आग लग गई। हादसे से कार अंदर से लॉक हो गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से विधायक, गनमैन और ड्राइवर को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी
तत्काल लखनादौन अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। ड्राइवर के चेहरे में टाँके लगे हैं। जबकि विधायक व गनमैन को मामूली चोट आई है।
विधायक की गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई
यह हादसा जबलपुर रोड पर धूमा थाने के बंजारी हाईस्कूल (हर्बल गार्डन) के सामने 4 जून गुरुवार सुबह होना बताया गया है। आग लगने से विधायक की गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
यह भी पढ़ें- डिंडौरी में पेट्रोल डालकर अपने घर के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत
