नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मौसम विभाग के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा पश्चिम बंगाल तटों के ऊपर बना।
सुस्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में सक्रिय
क्षेत्र में एक सुस्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है
पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है
एक मानसून ट्रफ उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और संलग्न उत्तरी ओडिशा – पश्चिम बंगाल तटों के ऊपर बने सुस्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है।
अब उत्तरी हरियाणा और पड़ोस के ऊपर ऊंचाई पर सक्रिय
ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और पड़ोस के ऊपर बना अब उत्तरी हरियाणा और पड़ोस के ऊपर ऊंचाई पर सक्रिय है। इन तमाम मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
15 जुलाई तक महज 182 मिमी हुई बारिश
इस बार मानसून सीजन में महज 182मिमी यानि करीब 7 इंच ही बारिश हुई है। जबकि गत वर्ष आज की तारीख तक 575.5 मिमी (22.6 इंच ) बारिश हो चुकी थी। इस लिहाज से गत वर्ष की तुलना में 393.4 मिमी यानि 15.5 इंच बारिश पिछड़ी है।
बारिश न होने से दिन का तापमान भी लगातार बढ़ रहा
गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे वातावरण में गर्मी महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम का पूर्वानुमान- तेज हवा के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना
सूर्योदय- 5: 35
सूर्यास्त- 6:59
तापमान
अधिकतम -34.0
न्यूनतम – 26.0
आर्दता-69
-53
मौसम का पूर्वानुमान- तेज हवा के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम – न्यूनतम
17 जुलाई – 34.0 – 25.0
18 जुलाई -34.0 – 25.0
कटनी
17 जुलाई – 34.0 – 27.0
18 जुलाई -33.0 – 26.0
मंडला
17 जुलाई – 34.0 – 24.0
18 जुलाई -33.0 – 23.0
डिंडौरी-मंडला की बारिश से बरगी बांध में बढ़ा जलस्तर
डिंडौरी और मंडला जिलों के कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश का असर अब बरगी बांध पर दिखाई देने लगा है। बरगी बांध का जलस्तर बढ़कर 410.75 मीटर तक पहुंच गया है।
अगस्त में बरगी बांध पूरी क्षमता तक भर सकता है
बांध प्रबंधन का दावा है कि यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हुई तो अगस्त में बरगी बांध पूरी क्षमता तक भर सकता है। दरअसल गर्मी के मौसम में बरगी बांध का जलस्तर घटकर 407.40 मीटर तक पहुंच गया था।
बिजली उत्पादन की दृष्टि से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई
जुलाई में बारिश शुरू होने से जलस्तर में तेजी से सुधार आया और अब तक करीब तीन मीटर की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है। इससे सिंचाई, पेयजल और बिजली उत्पादन की दृष्टि से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
शुरुआती दिनों में सामान्य से कम वर्षा होना माना जा रहा है
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी रही है। इसका प्रमुख कारण जून और जुलाई के शुरुआती दिनों में सामान्य से कम वर्षा होना माना जा रहा है।
बारिश तेज होने से बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही
अब मंडला और डिंडौरी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में बारिश तेज होने से बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, यदि कैचमेंट क्षेत्र में अगले दो-तीन सप्ताह तक अच्छी वर्षा होती रही तो बरगी बांध समय पर भर जाएगा, जिससे नर्मदा बेसिन के किसानों और जबलपुर सहित आसपास के जिलों की जलापूर्ति व्यवस्था को भी बड़ा सहारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के सिहोरा ईसाफ बैंक डकैती का पांचवां मुख्य आरोपी बिहार के गया से गिरफ्तार
