सुझाव पर नीलेंद्र ने कथित सिद्धपुरुष से उपाय पूछा। उसने कुछ विधान बताते हुए पूजन और संकट टलने की बात कही। पूजन के लिए आवश्यक सामग्री भेजने को बोला। यह…और पढ़ें

HighLights
- विद्युत मंडल से सेवानिवृत्ति के बाद खोली थी दुकान
- कर रहे व्यक्ति से पहले बढ़ाई पहचान
- गोहलपुर पुलिस ने तीन पर दर्ज किया केस
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल से सेवानिवृत्ति के बाद एक व्यक्ति परिवारिक व्यापार के संचालन से जुड़ गए। दुकान पर बैठने के दौरान एक शातिर ने उसने जान-पहचान बढ़ाई। फिर एक साथी से फोन पर बात कराकर घर में विपदा और अकाल मृत्यु का भय दिखाया। इसके बाद साइबर अपराध का डर बताकर बैंक में जमा पूरी पूंजी निकालकर दुकान में रखने की सलाह दी। उसके बाद मौका पाकर शातिर ने सारे रुपये पार कर हड़प लिए।
विद्युत मंडल से वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुए थे
जवाहरगंज खटीक मोहल्ला निवासी नीलेंद्र कुमार जैन (66) विद्युत मंडल से वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद मिलौनीगंज स्थित परिवार के व्यापारिक प्रतिष्ठान सात्विक ट्रेडर्स के संचालन से जुड़ गए। उनके दुकान में बैठने के दौरान वर्ष 2024 में दमोह जिले के नोहटा निवासी सुनील बड़कुल से पहचान हुई। जान-पहचान और बातचीत बढ़ने पर वह दुकान पर आने लगा और धीरे-धीरे उसने अच्छी पहचान बना ली। कुछ समय बाद वह उनकी दुकान पर काम भी करने लगा।
बड़ी विपदा आने और अकाल मृत्यु का भय दिखाया
इसी दौरान नीलेंद्र के पास संजय नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को सिद्धपुरुष बताते हुए घर में बड़ी विपदा आने और अकाल मृत्यु का भय दिखाया। यह बात नीलेंद्र ने सुनील से बताई। आरोपित ने साइबर अपराध का भय दिखाते हुए जमा पूंजी बैंक से निकालकर दुकान में रखने को कहा।
बैंक से 32 लाख रुपये निकालकर दुकान के ऊपर अलमारी में रखे थे
नीलेंद्र ने बैंक से 32 लाख रुपये निकालकर दुकान के ऊपर कमरे की अलमारी में रख दिए। कुछ समय बाद अलमारी खोलने पर रकम की जगह कागज के टुकड़े मिले। तब उन्हें धोखाधाड़ी होने और सुनील की भूमिका पर संदेह हुआ।
