बारिश, मौसम पूर्वानुमान और संभावित आवक को देखते हुए बांध प्रबंधन ने गुरुवार को आवश्यकता पड़ने पर पांच जलद्वार करीब एक-एक मीटर तक खोले हैं।

HighLights
- 93.33 प्रतिशत भर चुका बांध
- 707 क्यूमेक पानी की आवक हो रही थी
- 760 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की तैयारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी बांध में लगातार बढ़ रहे जलभराव और बारिश के पूर्वानुमान के बीच नर्मदा घाटी में फिर हलचल शुरू हो गई है। बुधवार सुबह आठ बजे बांध का जलस्तर 421.85 मीटर और जलभराव 93.33 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि बांध में 707 क्यूमेक पानी की आवक हो रही थी।
एक-एक मीटर तक खोलने की तैयारी थी
बारिश, मौसम पूर्वानुमान और संभावित आवक को देखते हुए बांध प्रबंधन ने गुरुवार को आवश्यकता पड़ने पर पांच जलद्वार करीब एक-एक मीटर तक खोलने की तैयारी की है। इससे लगभग 760 क्यूमेक पानी नर्मदा में छोड़े जाने की संभावना है।
