शिकायत और जांच के बाद विजय नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपित प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की तलाश शुरू कर दी है। …और पढ़ें

HighLights
- प्राइवेट नौकरी का झांसा देकर वसूली
- पैसे लौटाने के बहाने टालता रहा आरोपित
- विजय नगर थाने में मामला दर्ज कराया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। प्राइवेट नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह बेरोजगार युवकों से 21 लाख 74 हजार रुपये की ठगी की गई।
युवकों को निजी कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया
आरोपित ने रांझी के चंद्रमोहन नगर निवासी अरविंद सेन सहित छह युवकों को निजी कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में उसने अरविंद सेन से 4.12 लाख रुपये, निहाल आर्मो से 4.12 लाख रुपये, रूपेश सेन से 3.62 लाख रुपये, अनिल कुमार सेन से 4.12 लाख रुपये, चेतन बेन से 2 लाख रुपये और बलराम साहू से 3.75 लाख रुपये वसूल लिए।
कुछ रकम लौटाई और कुछ को चेक भी दिए
आरोपित ने सभी को जल्द नौकरी मिलने का आश्वासन देते हुए प्रक्रिया जारी होने की बात कही। कुछ समय तक वह युवकों को टालता रहा, लेकिन नौकरी नहीं लगने पर जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो उसने कुछ रकम लौटाई और कुछ को चेक भी दिए।
फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क से बचने लगा
बाद में आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क से बचने लगा। स्वयं को ठगा महसूस करने पर सभी पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद विजय नगर पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपित की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में रांझी के दो शातिर बदमाशों पर लगा रासुका, पुलिस ने निकाला जुलूस
