नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेल से होकर चलने वाली नौ स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है।
इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस और पांच मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। नियमित होने के बाद इन ट्रेनों का संचालन नए ट्रेन नंबरों से होगा। इससे लंबे समय से स्पेशल के रूप में चल रही ट्रेनों के यात्रियों को नियमित ट्रेन व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
चार अमृत भारत एक्सप्रेस भी नियमित
प्रयागराज-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस
21 अगस्त से ट्रेन संख्या 20436 और 22 अगस्त से 20435 के रूप में चलेगी। सतना, जबलपुर और इटारसी में ठहराव रहेगा।
सूबेदारगंज-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस
27 अगस्त से 14121 और 28 अगस्त से 14122 नंबर से नियमित होगी। सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी में ठहरेगी।
चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस
दो अक्टूबर से 22075 और 4 अक्टूबर से 22076 नंबर से चलेगी। इटारसी, भोपाल और बीना में ठहराव रहेगा।
प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस
24 अगस्त से 20437 और 25 अगस्त से 20438 नंबर से चलेगी। पश्चिम मध्य रेल में कोटा, सवाई माधोपुर, रामगंजमंडी समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
पमरे से होकर चलने तीन अन्य स्पेशल भी हुईं नियमित
- लालकुआं-केएसआर बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर से 15302/15301 नंबर से चलेगी। बीना, रानी कमलापति और इटारसी में ठहराव।
- हापा-नाहरलगुन साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 सितंबर से 19525/19526 नंबर से चलेगी। शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना और शिवपुरी में ठहराव।
- बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अगस्त से 14711/14712 नंबर से चलेगी। सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी और शामगढ़ में ठहराव।
यह भी पढ़ें- भोपाल के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत… 2 अक्टूबर से स्पेशल नहीं, नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
