गौरीघाट, तिलवाराघाट सहित नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ जाएगा। प्रशासन ने नर्मदा से लगे आस-पास के क्षेत्रों में नागरिकों से दूरी बनाएं रखने का अलर्ट जारी किय…और पढ़ें

HighLights
- बांध में 422.76 मीटर है जलक्षमता
- 1620 क्यूमेक पानी की आवक हो रही
- दूरी बनाएं रखने का अलर्ट जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानीअवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलद्वार मंगलवार को पहली बार खुलेेंगे। अमरकंटक, डिंडौरी और मंडला से जलग्रहण क्षेत्रों (कैचमेंट एरिया) में लगातार पानी की आवक को देखते हुए सुबह 11 बजे बांध के नौ जल द्वार 0.78 मीटर औसत ऊंचाई पर खोल कर 1031 क्यूमेक जल की निकासी की जाएगी। इससे नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ जाएगा।
दूरी बनाएं रखने का अलर्ट जारी
गौरीघाट, तिलवाराघाट सहित नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ जाएगा। प्रशासन ने नर्मदा से लगे आस-पास के क्षेत्रों में नागरिकों से दूरी बनाएं रखने का अलर्ट जारी किया है।

पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है
बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। बांध प्रबंधन के अनुसार बरगी बांध का जलस्तर 420.80 मीटर तक पहुंच गया है। पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है।
1031 क्यूमेक जल की निकासी की जाएगी
बांध प्रबंधन के अनुसार वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 84.08 प्रतिशत है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 1620 क्यूमेक है। जल भराव क्षेत्र मे मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए, बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के नौ जल द्वारों को 0.78मीटर औसत ऊंचाई पर खोल कर 1031 क्यूमेक जल की निकासी की जाएगी।
