ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव को कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। बुजुर्ग महिला पर हमले के बाद ग्रामीणों ने जल्द कुत्तों को पकड…और पढ़ें

HighLights
- कुत्ता अचानक आया, हाथ पर हमला किया
- मढ़ पिपरिया गांव में झुंड से ग्रामीण परेशान
- दो दिन पहले बच्चे पर भी किया था हमला
जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पाटन तहसील के मढ़ पिपरिया गांव में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार सुबह घर के बाहर बैठी 78 वर्षीय रामवती पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके हाथ-पैर में कई जगह काट लिया, जिससे 12 से ज्यादा घाव हो गए। पाटन स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया।
हाथ नहीं छोड़ रहा था कुत्ता
रामवती सुबह करीब 10:30 बजे घर के बाहर बैठी थीं। तभी एक कुत्ता अचानक पहुंचा और उनके हाथ पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास के दो युवक पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से कुत्ते को भगाया। इसके बाद महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
गांव में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या
रामवती की बहू यशोदा बाई ने बताया कि गांव में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या है। दो दिन पहले 10 वर्षीय बच्चे पर भी कुत्तों ने हमला किया था। ग्रामीणों ने समय रहते उसे बचा लिया। कुछ दिन पहले कुत्तों के झुंड ने एक बछड़े को भी मार दिया था।
गांव में 25 से 30 आवारा कुत्ते
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में करीब 25 से 30 आवारा कुत्ते अलग-अलग झुंडों में घूमते हैं। रात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव को कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। बुजुर्ग महिला पर हमले के बाद ग्रामीणों ने जल्द कुत्तों को पकड़ने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
