अब तक 50 लोगों के बयान लेने के बावजूद तकनीकी विशेषज्ञों और संचालन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को बयान प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया था। …और पढ़ें

HighLights
- अब तक जांच प्रक्रिया से लगभग बाहर रखा गया था
- बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया है
- जिम्मेदार कर्मचारियों के बयान दर्ज करने की तैयारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। चर्चित बरगी क्रूज हादसे की जांच अब नए चरण में पहुंच गई है। हादसे की जांच के लिए गठित आयोग ने अब उन अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों के बयान दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिन्हें अब तक जांच प्रक्रिया से लगभग बाहर रखा गया था।
तकनीकी अधिकारी के बयान दर्ज किए जा सकते हैं
आज बरगी रिसोर्ट के मैनेजर, पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा क्रूज संचालन और मेंटेनेंस से जुड़े तकनीकी अधिकारी के बयान दर्ज किए जा सकते हैं।
आयोग गहराई से पड़ताल कर रहा है
जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आयोग अब हादसे के तकनीकी पहलुओं और संचालन संबंधी जिम्मेदारियों की गहराई से पड़ताल कर रहा है।
अधिकारियों को बयान प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया था
अब तक 50 लोगों के बयान लेने के बावजूद तकनीकी विशेषज्ञों और संचालन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को बयान प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया था।
मौसम और तेज आंधी के बीच हुआ था हादसा
बरगी डैम में एक पर्यटक क्रूज़ के डूबने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी। सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया था कि हादसा अचानक ख़राब हुए मौसम और तेज आंधी तूफ़ान के बीच हुआ।
